फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पेट्रोल पंप संचालक से मांगी रंगदारी, बोला-रोहित गैंग से हूं, 5 करोड़ रुपये दो वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा

विज्ञापन
पेट्रोल पंप
विज्ञापन
हिसार। पेट्रोल पंप संचालक और अर्बन एस्टेट-2 निवासी प्रमोद गोयल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। विदेशी नंबर से वॉयस मैसेज भेजकर आरोपी बोला कि रोहित गैंग से बोल रहा हूं, 5 करोड़ रुपये दे दो वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। इससे पहले आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल भी की थी मगर पेट्रोल पंप संचालक ने कॉल उठाई नहीं। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद उसके आवास पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। पुलिस का दावा है कि यह फेक कॉल है और इसी नंबर से ऐलनाबाद, झज्जर व बीकानेर में भी रंगदारी मांगने के कॉल व वॉयस मैसेज किए गए हैं।

प्रमोद गोयल का विद्युत नगर के सामने दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप है। इसके अलावा अग्रोहा में भी उनका एक पेट्रोल पंप है। वह और उनके भाई आनंद गोयल इन पेट्रोल पंपों को चलाते हैं। वह मूल रूप से आदमपुर के रहने वाले हैं। तीन दिन पहले शाम करीब 6 बजे प्रमोद गोयल के फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई। साथ ही एक वॉयस मैसेज भी आया। वॉयस मैसेज करने वाले ने खुद को रोहित गैंग से बताया और 5 करोड़ रुपये देने की मांग की। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


प्रमोद गोयल ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे अर्बन एस्टेट थाना पहुंचे और शिकायत दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

दो सुरक्षाकर्मी तैनात, सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए

मामले को देखते हुए पुलिस ने प्रमोद गोयल के आवास पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। उनके घर के आसपास गश्त भी की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से आवास पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं।

जुलाई में आए थे रंगदारी के दो मामले

जुलाई में रंगदारी मांगने के दो मामले सामने आए थे लेकिन अभी तक पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच चल रही है।

यह फेक कॉल है। इसी नंबर से कॉल व वॉयस मैसेज सिरसा के ऐलनाबाद, झज्जर और राजस्थान के बीकानेर में भी आए हैं। मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित को पुलिस की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन


- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक

रंगदारी मांगने की घटनाएं

29 जुलाई- विहिप जिलाध्यक्ष से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

14 जुलाई 2026- क्लॉथ मार्केट के व्यापारी सुभाष काठपाल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

16 फरवरी 2026- चंदन नगर के पास स्थित एक टाइल शोरूम के मालिक से नई बोलेरो गाड़ी मांगी थी।

जून 2025- डोभी गांव के व्यापारी से भरतपुर जेल में बंद कैदी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

20 जून 2025- खजांचियान बाजार में राघव ज्वैलर्स शॉप में बदमाशों ने पर्ची फेंककर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।



26 मई 2025- गांव तलवंडी राणा में बाइक सवार बदमाशों ने शराब के ठेके पर पर्ची फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।



29 जनवरी 2025- उकलाना में कपड़ा व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगी थी।



26 जून 2024- ऑटो मार्केट के एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें