फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्रोहा के विकास व टीले की खोदाई में देरी पर चिंता जताई

विज्ञापन
पूजा करते अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग। 
विज्ञापन
अग्रोहा (हिसार)। अग्रोहा धाम में रविवार को वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक में अग्रोहा के विकास और टीले की खोदाई में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने की।
विज्ञापन


मंदिर में पूजा के बाद गर्ग ने कहा कि सरकार की ओर से अग्रोहा टीले की खोदाई का काम धीमी गति से हो रहा है। इस कार्य के लिए करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जा चुके हैं लेकिन धरातल पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।

गर्ग ने बताया कि 125 एकड़ में फैला अग्रोहा टीला महाराजा अग्रसेन का महल हुआ करता था और यह जनता की महत्वपूर्ण धरोहर है। देश और प्रदेशभर से श्रद्धालु इसे देखने आते हैं। टीले के साथ महाराजा अग्रसेन की यादें जुड़ी हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि टीले पर ही संग्रहालय बनाया जाए ताकि खोदाई में प्राप्त सामग्री को श्रद्धालु देख सकें।
विज्ञापन


इस अवसर पर कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, महासचिव चूड़ियां राम गोयल, युवा संयोजक अनंत अग्रवाल, निर्माण समिति के संयोजक ऋषि राज गर्ग, अग्रोहा के प्रधान ईश्वर गोयल, पंजाब महिला प्रधान कांता गोयल आदि मौजूद रहे।

अग्रोहा को पर्यटन स्थल बनाए केंद्र सरकार :

गर्ग ने कहा कि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन की धर्मनगरी है और इसके साथ देशभर के वैश्य समाज और जनता की आस्था जुड़ी है। केंद्र सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें