फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चंडीगढ़ के लिए ट्रेन सेवा को मंजूरी मिलने पर विधायक सावित्री व सांसद नवीन जिंदल ने जताया आभार

Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजधानी से सीधे जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण और बहुप्रतीक्षित ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और उनके बेटे कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल के अथक प्रयासों के कारण अब रायपुर स्टेशन और चंडीगढ़ के बीच एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत होगी। यह सेवा लोगों की एक लंबी समय से चली आ रही मांग थी।
विज्ञापन

अब रेलवे की समय सारणी में इसे शामिल कर रेलवे बोर्ड से स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। दोनों नेताओं ने कई बार रेलवे मंत्रालय से इस मुद्दे को उठाया था। इसके लिए कई बार अधिकारियों से मुलाकात की थी। रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन सेवा के प्रारंभ होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि अब केवल रेलवे बोर्ड से अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। इस सेवा के शुरू होने से हिसार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। जो अब तक इस मार्ग पर यात्रा करने के लिए विभिन्न जटिलताओं का सामना कर रहे थे। यह ट्रेन सेवा न केवल यात्रा को किफायती बनाएगी बल्कि यात्रा के समय में भी महत्वपूर्ण कमी लाएगी। विधायक सावित्री जिंदल ने कहा कि यह सेवा बेहद कारगर साबित होगी। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों का आभार जताते हैं।

महिलाओं से जुड़े मामलों की जनसुनवाई 18 मार्च से

हिसार। महिलाओं से जुड़े मामलों व शिकायतों के समाधान के लिए हिसार में जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश हरिराम ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी 18, 19 और 20 मार्च को हिसार में होंगी। उनके साथ हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया भी उपस्थित रहेंगी। नगराधीश हरिराम ने कहा कि लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार के प्रथम तल पर बने हॉल में संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जन सुनवाई होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें