फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक्सप्रेस ट्रेनों का डिंग स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए सिरसा-तिलकब्रिज एवं जींद-हिसार प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवाओं का आगामी आदेशों तक डिंग स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। साथ ही जींद-हिसार रेलसेवा के मार्ग में भट्टू एवं मंडी आदमपुर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14086, सिरसा-तिलकब्रिज प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा जो 26 जनवरी से सिरसा से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेंवा डिंग स्टेशन पर 03:03 बजे आगमन एवं 03:05 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04083, जीन्द-हिसार प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा जो 25 जनवरी से जींद से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा डिंग स्टेशन पर रात 12:33 बजे आगमन एवं 12:35 बजे प्रस्थान कर भट्टू स्टेशन पर निर्धारित समय 12:40 बजे आगमन व 12:42 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 12:45 बजे आगमन व 12:47 बजे प्रस्थान कर, मंडी आदमपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 12:56 बजे आगमन व 12:58 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 01:01 बजे आगमन और 01:03 बजे प्रस्थान कर हिसार स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 01:55 बजे आगमन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें