फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रायपुर में पोटाशगन बजाते समय विस्फोट, झुलसे मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव रायपुर में शनिवार दोपहर को पोटाशगन बजाते समय झुलसे सूर्यनगर निवासी उदयभान (35) की शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह लेकर पहुंची। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मजदूर के साथियों ने बताया कि बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला उदयभान परिवार के साथ सूर्यनगर की गली नंबर 3 में रह रहा था। शनिवार को गांव रायपुर में निर्माण कार्य कर रहा था। मिस्त्री व अन्य मजदूर भी वहां काम कर रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे उदयभान ने पोटाश बजाना चाहा तो बारूद से उसकी आंखें व चेहरा झुलस गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि दिवाली पर पटाखे जलाते समय जिले में अलग-अलग स्थानों पर 29 लोग झुलस गए थे। पोटाश में झुलसने के कारण जिले में यह पहली मौत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें