फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 220 केवी सब स्टेशन में धमाके के साथ आग, छह गांवों समेत शहर में बिजली गुल

विज्ञापन
बिजली निगम पावर में लगी आग ।
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी डेरे के सामने बने 220 केवी बिजली सब स्टेशन में वीरवार शाम अचानक धमाके के साथ फॉल्ट हो गया। इसके बाद सब स्टेशन में आग लग गई जिससे छह गांवों समेत शहर के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद बिजली निगम की टीम ने तुरंत लाइन काटकर आग पर काबू पाया और फॉल्ट दूर करने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
फॉल्ट के कारण 33 केवी खरड़, जुगलान और एयरपोर्ट फीडर प्रभावित रहे। इससे मिर्जापुर, नियाना, रायपुर, शिकारपुर, खोखा, धांसू सहित शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। गर्मी के बीच बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

तकनीकी टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। लाइन काटकर फॉल्ट को जल्द ठीक किया गया। कुछ समय तक कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही, लेकिन बाद में सभी इलाकों में आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

— सुशील खोखर, इंचार्ज, बिजली वितरण निगम कंट्रोल रूम, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें