फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: परीक्षाएं सिर पर, धरने से पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
हांसी विधायक के आवास के बाहर धरने पर बैठे किसान व छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
हांसी। नारनौंद क्षेत्र के गांव कागसर स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी स्थानीय विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर जारी रहा। इस दौरान छात्राओं ने एक ही मांग रखी की जब तक माइग्रेशन का औपचारिक लेटर उनके हाथ में नहीं आता तब तक वह धरने से नहीं उठेंगी। उनका कहना है कि परीक्षाएं सिर पर हैं, धरने की वजह से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन

पांचवें दिन विधायक या प्रशासन की आंदोलनरत छात्राओं व किसान नेताओं से कोई बातचीत नहीं हुई। धरने पर किसान नेता सुरेश कौथ, रणवीर मलिक, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे। धरने पर पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने माइग्रेशन करवाने की मांग की थी। सरकार ने माइग्रेशन को मंजूरी तो दे दी है। लेकिन अभी तक औपचारिक पत्र नहीं आया। न ही कॉलेज अलॉट हुए हैं। ऐसे में जब तक माइग्रेशन का पूरा कार्य नहीं हो जाता वह धरने से नहीं हटेंगी।
शुक्रवार से बैठीं धरने पर
माइग्रेशन की मांग के लिए छात्राएं शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं। सोमवार को विधायक विनोद भयाना, किसान नेताओं व छात्राओं के बीच बातचीत हुई थी। विधायक ने बताया था कि छात्राओं के माइग्रेशन को मुख्यमंत्री से अनुमति मिल गई है। फोन पर अनुमति पत्र भी दिखाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें