फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के सहयोग और प्रेम से हर कष्ट होगा दूर : दिनेश मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दिनेश मुनि महाराज व विनीत मुनि महाराज ठाणे-2 ने जैन स्थानक पीएलए में धर्म सभा में दूसरे दिन वीरवार को श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। दिनेश मुनि महाराज ने कहा कि भगवान की वाणी को बढ़ाना व उसे सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है। परिवार से जुड़े रहो, हर सुख-दुख में परिवार के सहयोग और प्रेम से हर कष्ट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी कोई गुरु चरणों में कोई भाव लेकर जाता है तो गुरु उसे सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हर गुरु अपने शिष्य को अच्छी दिशा देते हैं, उस दिशा से दशा बदल जाती है। बुरे कर्मों से दूर रहो। अच्छे कर्म करो। विनीत मुनि महाराज ने कहा कि गुरु जहाज के समान है, जो मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान अर्थात भवसागर से पार कर देते हैं। उन्होंने कहा कि सत्संग में सुना हुआ एक भी शब्द जीवन में धारण कर लो तो मनुष्य का कल्याण ही कल्याण है।
नवीन जैन ने बताया कि 15 फरवरी को जैन स्थानक में 8 साल से बड़े लड़कों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो प्रातः 8 बजे से शुरू होकर अगले दिन 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक चलेगा। जैन मुनियों का 15 फरवरी तक जैन स्थानक में ही प्रवास रहेगा। इस अवसर पर प्रवीन जैन, भरतराम, चरण किशोर, सुशील, शिव कुमार, अमर, नवीन, विनोद, अशोक, राजकुमार, दिनेश, मुकेश, प्रवीण, संजीव, दीपक, संतोष, प्रमोद, तन्मय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें