फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के साथ-साथ देश के हर तीर्थ स्थल पर अग्रोहा धाम भवन बनाए जाएंगे : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
बैठक में प्रतिनिधियों को संबोधित करते अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की बैठक वीरवार को अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इसमें देश व प्रदेश में अग्रोहा धाम द्वारा करवाई जा रहे विकास कार्यों पर विचार किया गया। बजरंग गर्ग ने कहा कि यूपी के अयोध्या, दिल्ली व मुंबई के साथ-साथ देश में जितने भी तीर्थ स्थल हैं, उन सभी पर अग्रोहा धाम के भवन करोड़ों रुपये की लागत से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भवन बनाने के लिए जमीनें लेने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। भवन बनाने व विकास कराने के लिए किसी प्रकार की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। अग्रोहा धाम के साथ-साथ पूरे देश में विपासना ध्यान केंद्र बनाए जाएंगे। गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम के संरक्षक व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा और अन्य प्रतिनिधियों से बातचीत करके देश व प्रदेश में अग्रोहा धाम की इकाइयों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि संगठन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके।
इनको सौंपी जिम्मेदारी
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वैश्य समाज के नेता सुरेंद्र सिंगला को पंजाब प्रदेश का संयोजक, प्रमुख समाजसेवी कृष्ण सिंगला को सिरसा जिला प्रधान, हरियाणा कॉटन मिलर एसोसिएशन प्रधान सुशील मित्तल को सिरसा जिला संरक्षक, अग्रवाल सभा प्रधान मास्टर रोशन लाल गोयल को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान शिवजी सिंगला, सचिव घनश्याम मित्तल व प्रमुख समाजसेवी अंजनी कनोडिया को प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा अग्रोहा के विकास कार्य की देखरेख के लिए हिसार से ऋषि बुडाकिया, आनंद गोयल, राजेश बंसल चायपत्ती वाला, अशोक बंसल, राजेंद्र बंसल को लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें