फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दौर की वार्ता के बाद भी नहीं माने मेयर, बोले-सड़कों से हटाएंगे अतिक्रमण, आज से सामान होगा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम कार्यालय में रेहड़ी संचालकों के साथ दो बार हुई बैठक के बाद भी मेयर प्रवीण पोपली अपने फैसले पर अडिग रहे। उन्होंने रेहड़ी वालों को सीधा जवाब दिया कि वह किसी भी कीमत पर दिल्ली रोड पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। वहीं निगम की तहबाजारी टीम वीरवार को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगी। हालांकि टीम ने बुधवार को भी अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया। उधर मांग न माने जाने पर रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ियों के साथ नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले दिल्ली रोड पर रेहड़ी लगाने वाले भीम आर्मी के नेता प्रदीप भानखड़ के नेतृत्व में बुधवार सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। यहां मेयर प्रवीण पोपली, निगमायुक्त नीरज के साथ उनकी बैठक हुई। इस दौरान प्रदीप भानखड़ ने कहा कि रेहड़ी वालों की वजह से जाम नहीं लगता। रेहड़ी वालों को दिल्ली रोड के किनारे ही रेहड़ी लगाने दी जाए। मगर मेयर व निगमायुक्त ने साफ मना कर दिया।
उन्होंने रेहड़ी वालों से कहा कि आप मेन रोड के बजाय कॉलोनियों में अपनी रेहड़ियां लगाए। इस दौरान निगम अधिकारियों ने रेहड़ी वालों को कुछ जगह भी बताई। मगर रेहड़ी वाले इन जगहों पर रेहड़ी लगाने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद रेहड़ी वालों की मेयर के साथ एक और बैठक हुई, लेकिन उसमें भी मेयर नहीं माने। प्रदीप भानखड़ ने कहा कि नगर निगम की इस मनमानी के खिलाफ रेहड़ी वाले अपनी रेहड़ियों के साथ वीरवार को निगम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

तहबाजारी टीम ने दिल्ली रोड से सामान उठाया
तहबाजारी टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड से अतिक्रमण हटवाया। तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने दिल्ली रोड सैनी स्वीट्स के सामने से 2 मिक्सर जूसर और 1 सिलिंडर उठाया। इसके अलावा जिंदल अस्पताल रोड से 2 मिक्सर जूसर भी जब्त किए। वहीं मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि 1 मई को सिरसा चुंगी से दिल्ली रोड जिंदल पुल तक अतिक्रमण को लेकर सभी विभाग अपना कार्य करेंगे। जिसका भी सामान दुकान के बाहर या रोड पर मिला तो उसे जब्त किया जाएगा। उधर शहर के विभिन्न संगठनों ने निगम के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर अतिक्रमण मुक्त होगा और जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें