फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 4 दिन बाद भी कपिल के हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Mon, 15 Jun 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के दो हत्याकांड शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिम संचालक कपिल रेढ़ू की हत्या के मामले में 4 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वही, सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी पुलिस के काबू में नहीं आ पाया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है।
विज्ञापन

कपिल रेढू की हत्या करने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुंबई में भी दबिश दी है। आरोपियों के राजस्थान से ट्रेन के माध्यम से मुंबई भाग जाने की सूचना है। दोनों हमलावर हिसार जिले के हैं। पुलिस की छह टीमें, हिसार एसटीएफ के साथ मिलकर लगातार दबिश दे रही हैं। जिस फेसबुक आईडी व नंबर से हैरि बॉक्सर के नाम से पोस्ट व ऑडियो वायरल की गई है, उसके बारे में भी जानकारी निकलवाई जा रही है।

4 दिन पहले हुई थी हत्या
शहर में दिल्ली रोड पर फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने रेड जिम संचालक कपिल रेढू की गोलियों से भून डाला था। घटना के कुछ घंटे के बाद लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर व ऑडियो वायरल कर इसकी जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन


सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी 16 दिन बाद भी नहीं आया काबू
30 मई की रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड पर स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर हिसार के मॉडल टाउन निवासी सूरज जैन की साहिल बामल ने अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर सरेआम चाकू से वार करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पिता दीपक जैन की शिकायत पर नामजद साहिल सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार साहिल की पूर्व प्रेमिका सूरज के संपर्क में थी। इसके चलते साहिल ने उसकी हत्या की थी। साहिल पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस को सूचना मिली है कि साहिल व उसके अन्य साथी उज्जैन में हैं।
विज्ञापन


दोनों मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- विनोद कुमार, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें