जाट कॉलेज गेस्ट टीचर के धरने को समर्थन देने पहुंचा दिव्यांगजन मनोज महता। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। सीआरएम जाट कॉलेज प्रशासन द्वारा रिलीव किए 112 एक्सटेंशन लेक्चरर का धरना रविवार को छठे दिन भी जारी रहा है। शनिवार को धरने पर बैठे एक्सटेंशन लेक्चरर की मांग पूरी नहीं हो सकी। विभिन्न सामाजिक संगठनों व छात्र संगठनों का समर्थन निरंतर जारी है। रविवार को धरने पर काफी जोश देखने को मिला। किसान संगठनों ने कहा कि जब तक एक्सटेंशन लेक्चरर की मांग पूरी नहीं होती तब तक सभी किसान नेता धरने पर ही बैठेंगे। संगठनों के साथ-साथ शहरवासियों का भी सहयोग मिलने लगा है।
धरने पर बैठे एक्सटेंशन लेक्चरर ने कहा कि रविवार को शाम को उनकी पूर्व प्रबंधन कमेेटी के सदस्यों से बैठक हुई थी। लेकिन इस बैठक में कोई निर्णय नहीं निकला। वजीर ढ़ांडा, बलवान सुंडा, सूबेदार रणबीर सिंह, प्रो.राजबीर मोर, प्रो. सुनील कुमार, पूर्व एसडीओ सतबीर पूनिया, कृष्णा, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव दिलबाग हुड्डा, करतार सिवाच, कुलदीप खरड़, मनीश बेरवाल, साहिल बेरी, बलराज मलिक, एडवोकेट राजबीर सिंह पूनिया, बाबा कृष्ण सिंह, अभय सिंह डाबड़ा, सुनील लांबा, एडवोकेट योगेश सिहाग, स्वदेशी जन जागरण आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र पानू, एडवोकेट राजकपूर बामल ने एक्सटेंशन लेक्चरर के धरने का समर्थन किया। वहीं दिव्यांग शहरवासी मनोज महता ने धरने का समर्थन किया। किसान नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ शिक्षकों तक ही सीमित नहीं रहा, अब यह किसानों का भी आंदोलन बन गया है। किसानों व एक्सटेंशन लेक्चरर ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर सोमवार शाम तक मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को अनशन में तबदील कर दिया जाएगा।