फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिंजौर को पर्यटक केंद्र और राई पर्यटक क्षेत्र में बसाएंगे एथनिक शहर, हरियाणा में पर्यटन को बढ़ाने के लिए दो परियोजनाएं मंजूर, राखीगढ़ी के लिए 180 करोड़ मंजूर किए

विज्ञापन
हिसार में मीडिया से बातचीत करते मंत्री अरविंद शर्मा, साथ में नलवा विधायक रण्धीर पनिहार
विज्ञापन
हिसार। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने दो महत्वपूर्ण पायलट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। पिंजौर में पर्यटन केंद्र 11 एकड़ में विकसित किया जाएगा। वहीं राई पर्यटक स्पोर्ट्स क्षेत्र में सेवन स्टार फैसिलिटी वाली एथनिक शहर बसाएंगे। यहां पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस, शादी समारोह आयोजित किए जा सकेंगे। इसके लिए 12 एकड़ जमीन को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

हिसार में जनपरिवाद समिति की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सूरजकुंड में वार्षिक मेले के साथ दिवाली मेला भी आयोजित किया जा रहा है। 23 अक्तूबर से हमारा यह मेला शुरू होगा। राखीगढ़ी को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए 188 करोड़ रुपये से म्यूजियम विकसित किया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में दो पिंजौर व राई एथनिक शहर के लिए सीएम से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में दस हजार साल पहले हमारी सभ्यता काफी आधुनिक व विकसित है। राखीगढ़ी में स्वास्तिक का प्रमाण , मिट्टी का शिवलिंग निकला है। यह हमारी सनातन संस्कृति तथा संस्कार की जानकारी देता है।
विज्ञापन

मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हड़प्पा सभ्यता की प्रतीक राखीगढ़ी को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए आधुनिक म्यूजियम कॉम्प्लेक्स का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। इसके साथ ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा। आधुनिक संग्रहालय से यहां प्राप्त पुरातात्विक अवशेषों और प्राचीन सभ्यता से जुड़े तथ्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि संग्रहालय विद्यार्थियों, शोधार्थियों, इतिहासकारों और पर्यटकों के लिए ज्ञानवर्धक केंद्र के रूप में काम करेगा। राखीगढ़ी में विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और पर्यटन को प्रोत्साहन देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, स्वरोजगार, हस्तशिल्प और अन्य आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
म्यूजियम और ऑडिटोरियम के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरातात्विक गतिविधियां आयोजित करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। डॉ. अरविंद शर्मा ने झज्जर में गुरुकुल निर्माण की योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इस मौके पर डॉ. संजय मंजुल, डॉ. अरुण मुंजाल, डॉ. मनमोहन, डॉ. पंकज गोयल, एसडीएम विकास यादव, जिला पार्षद दिनेश श्योराण, डॉ. अप्पू सहारण, विनीत भनवाला, सरपंच मीनाक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें