फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर में घुसकर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाया, नकदी-मंगलसूत्र ले गए

Wed, 26 Aug 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सदर थाना क्षेत्र के गांव हाजमपुर में सामान बेचने के बहाने घर में घुसे दो लोगों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और 30,500 रुपये की नकदी व मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। घटना रविवार सुबह करीब पौने दस बजे की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। दोनों आरोपी करीब 10-15 मिनट तक घर में बैठे रहे। सामान लेने से मना करने पर उन्होंने पत्नी को कोई पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपी नकदी और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। नरेश के घर पहुंचने पर पत्नी ने घटना की जानकारी दी। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक गाड़ी दिखाई दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें