फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 9-11 में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
सेक्टर 9-11 में अतिक्रमण हटाते एचएसवीपी की टीम । अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने सोमवार को सेक्टर 9-11 में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर मकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जे हटवाए। हाईकोर्ट के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान लोहे की जालियां और कंक्रीट की दीवारें तोड़ी गईं। कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन


एचएसवीपी की टीम जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सफाई कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ सेक्टर 9-11 पहुंची। अधिकारियों ने सड़कों के किनारे और मकानों के बाहर लोहे की जालियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर बनाई गई कंक्रीट की दीवारों को भी जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मकान मालिकों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। उन्हें स्पष्ट कहा गया कि सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा कब्जा करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


पहले सेक्टर 16-17 में भी हुई थी कार्रवाई

एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले सेक्टर 16-17 में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था जहां मार्केट क्षेत्र से भी अवैध कब्जे हटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें