फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ रहे तार

Sat, 11 Jan 2025 10:56 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हरियाणा के हिसार में चौधरीवास गांव के पास एसटीएफ रोहतक की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरीवास गांव के पास एसटीएफ रोहतक की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में सोनीपत के खेवड़ा निवासी 31 साल के यश को गोली लग गई। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल हालत में बदमाश को नागरिक अस्पताल हिसार लाया गया है। यश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


आरोपी यश पर भिवानी जिला के खड़क गांव में एल्बम ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार रोहतक एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। टीम को सूचना मिली कि बदमाश चौधरीवास गांव के पास हैं।

टीम मौके पर पहुंची तो आईट्वेंटी कार में सवार तीनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा भी फायरिंग की गई और एक गोली यश के दायें पांव में आकर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें