हिसार। राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ में शनिवार को बिजली कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थर्मल इकाई अध्यक्ष अमरजीत सहारण ने की। इसमें हरियाणा अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के आह्वान पर 17 जुलाई को अंबाला में होने वाले बिजली मंत्री अनिल विज के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वक्ताओं ने सरकार पर कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने और थर्मल समझौते को लागू करने में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
बैठक में थर्मल समझौते को जल्द लागू करने की मांग दोहराई गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खेदड़ थर्मल प्लांट से बड़ी संख्या में कर्मचारी 17 जुलाई को अंबाला पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेंगे। बैठक का संचालन अरविंद डावर ने किया।