फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नए रोस्टर के विरोध में कर्मियों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने वीरवार को आरटीएस (रेफरल ट्रांसपोर्ट-112) कर्मचारियों के लिए राज्य स्तर पर जारी नए रोस्टर के विरोध में वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला मंत्री मनोज कौशिक ने की। इस दौरान कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के माध्यम से एनएचएम पंचकूला के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर पूर्व की रोस्टर व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व चर्चा या सहमति के रोस्टर में बदलाव करना अनुचित है। मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री जगत बिसला ने बताया कि नए रोस्टर के तहत कई कर्मचारियों की ड्यूटी दूरस्थ स्थानों पर लगा दी गई है, जिससे विशेषकर महिला कर्मचारियों को आवागमन और सुरक्षा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि नया रोस्टर वापस लेकर पुरानी व्यवस्था लागू नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस मौके पर सुरेंद्र सरसोद, राजेश मिर्जापुर, राजेश न्योली, नवीन, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें