फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कर्मचारियों ने लड्डू बांटे और आंदोलन समर्थकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सरकार की ओर से मांगें माने जाने का जश्न मनाते सफाई-अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
हांसी। 37 दिन के लंबे संघर्ष के बाद नगर पालिका एवं अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुई तो शनिवार को नगरपालिका कार्यालय परिसर में जीत का उल्लास छा गया। मांगों पर सहमति बनने की खुशी में कर्मचारियों और आंदोलन समर्थकों ने जश्न मनाया। लड्डू बांटे गए और प्रशासन का विरोध करने पर गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों समेत आंदोलन का साथ देने वालों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता सुरेंद्र यादव, किसान नेता धर्मपाल बड़ाला, कांग्रेस नेता किरण मलिक ने कहा कि सरकार को मांगें पहले ही मान लेनी चाहिए थीं।कार्यक्रम में भाजपा नेता नरेश यादव,, तेलूराम जांगड़ा, बीजेपी नेता व चैयरमेन राजेश ठकराल आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें