फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बेहतर रैंकिंग के लिए निगम का सेग्रीगेशन और जीवीपी प्वाइंट खत्म करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत कचरे का सेग्रीगेशन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) को खत्म करने, शहर के प्रमुख चौराहों पर पेंटिंग और पोस्टर के जरिए नागरिकों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। स्वीपिंग मशीन से सफाई करने और सफाई कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि शहर से निकलने वाले कूड़े का 60 प्रतिशत तक सेग्रीगेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए निगम की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि स्वच्छता से जुड़े मानकों को बेहतर ढंग से लागू किया जा सके और सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन हो सके। बताया जा रहा है कि स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम अगले महीने 15 अप्रैल तक हिसार पहुंच सकती है। इस संबंध में सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है और सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों को कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, सार्वजनिक स्थलों की सफाई और नागरिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के 20 वार्डों की मॉनिटरिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण और अन्य स्वच्छता संबंधित गतिविधियों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो तय मानकों के अनुसार कार्यों की निगरानी करेंगी और कमियों को तुरंत दूर करने के निर्देश देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें