फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज आज

विज्ञापन
चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचीं महिला बॉक्सर। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में वीरवार से एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आगाज होगा। प्रतियो?िगता के लिए दो रिंग बनाए गए हैं। रोजाना 60 मैच होंगे। दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक मुकाबले होंगे। सभी मैचों की मॉनिटरिंग विशेष कमेटी के इंचार्ज डीपी भट्ठू होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी शिरकत करेंगी। साथ ही बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी असम से हेमंत कलिका, प्रेसिडेंट मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष राजस्थान से नरेंद्र नेरवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद होंगे। सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल निदेशक व चैंपियनशिप के आर्गेनाजिंग प्रेसिडेंट अनिल मान ने बताया कि बुधवार रात तक त्रिपुरा, कनार्टक, हरियाणा, यूपी और महाराष्ट्र समेत 33 टीमें पहुंच चुकी हैं। वीरवार सुबह 8 बजे सभी टीमों को एकत्रित कर ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसमें विशेष कमेटी की ओर से ड्रा सिस्टम से टीमों के मैच का शेड्यूल बनाया जाएगा। विशेष बात है कि हिसार के एक परिवार की मेजबानी में यह बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन

ये होगा खाने का मेन्यू
ब्रेकफास्ट- अंडा, ब्रेड, कांप्लेक्स, इडली-सांभर पोहा, दूध।
लंच- दाल,रोटी, पनीर, मिक्स-वेज, रायता, चावल,
डिनर- नॉनवेज, पनीर, दाल, रोटी चावल, हलवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें