फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, 20 तक अल्टीमेटम

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का - फोटो : जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी।
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और निगम अधिकारियों की कथित मनमानी के विरोध में डीएचबीवीएनएल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मांगें नहीं माने जाने पर यूनियन ने 20 जनवरी को पंचकूला स्थित एसीएस (बिजली) कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी। प्रदर्शन के बाद यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने मैनेजिंग डायरेक्टर के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रांतीय प्रधान इकबाल चंदाना ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी कर्मचारी-विरोधी है और फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल ने इसे कर्मचारियों को जोखिम में डालने वाला कदम बताया। अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बड़े पैमाने पर तबादलों से कार्यक्षमता व राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। यूनियन ने मांग की कि पॉलिसी तुरंत वापस ली जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें