फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मॉडल टाउन क्षेत्र में मल्टी स्टोरी लाइब्रेरी बनाने का क्षेत्रवासियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। मॉडल टाउन क्षेत्र में पार्क की आरक्षित भूमि पर नगर निगम द्वारा बनाई जा रही मल्टी स्टोरी लाइब्रेरी का क्षेत्रवासियों ने विरोध किया है। निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर निवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी के विकास के समय इस भूमि को पार्क और खुले स्थान के रूप में आरक्षित किया गया था। इस भूमि के अधिकांश हिस्से पर पहले ही एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थापित है, जबकि शेष भाग में मुंशी प्रेमचंद रीडिंग रूम एवं पार्क के रूप में खुली जगह थी। हाल ही में इस लाइब्रेरी को तोड़ दिया गया और पार्क भूमि पर बहुमंजिला लाइब्रेरी के लिए खोदाई शुरू कर दी गई, जिससे कई हरे पेड़ भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों ने कहा कि बहुमंजिला भवन बनने से क्षेत्र में रोशनी और ताजी हवा का आवागमन प्रभावित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें