फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार गांवों में 20 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
सरसौद गांव के समीप खंभे लगाते करते बिजली कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अग्रोहा। बारिश के कारण मंगलवार देर रात सरसोद गांव में बिजली का पोल टूट गया। इससे श्यामसुख, किराडा, किरोड़ी और कनोह में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को बुधवार रात 9 बजे तक करीब 20 घंटे तक बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली बंद रहने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को दिनभर गर्मी और अंधेरे में रहना पड़ा। बिजली निगम की टीम को कीचड़ और बरसाती पानी के बीच खंभे दोबारा खड़े करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली निगम के जेई आजाद सिंह ने बताया कि भारी पानी के चलते ट्रैक्टर और क्रेन भी कीचड़ में धंस गए, जिससे मरम्मत कार्य में देरी हुई। हालांकि अब पोल खड़ा कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
मुख्य बाजार की सड़क पर गिरा बिजली का पोल

नारनौंद। शहर के मेन बाजार में बुधवार को एक बिजली का पोल अचानक गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर मौजूद लोग कुछ दूरी पर खड़े थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पोल गिरते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोल को हटाकर उसकी जगह नया पोल लगाया और बिजली आपूर्ति बहाल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में कई बिजली के पोल जर्जर हालत में हैं और पहले भी इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बिजली निगम के जेई राकेश जांगड़ा ने बताया कि पोल बदल दिया गया है और बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। क्षेत्र के सभी बिजली के खंभों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें