फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर के बाहर लगे बिजली मीटर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। बालसमंद क्षेत्र में सर्दी बढ़ने के साथ ही चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। घरों से नकदी-गहनों के अलावा अब घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर चोरों के निशाने पर हैं। 28 दिसंबर को पनिहार और धीरणवास गांव में घर के बाहर खंभे पर लगे चार बिजली के मीटर चोरी हो गए। गांव के बाहर ढाणियों में रहने वाले धीरणवास निवासी ख्यालीराम, दलबीर का एक-एक और छाजूराम के दो बिजली मीटर कोई अज्ञात ले गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पिछले 5 दिनों से बालसमंद पुलिस चौकी में बिजली मीटर चोरी का मामला दर्ज करवाने और दोबारा मीटर लगवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि पुलिस ने मौके पर जाकर मीटर चोरी हाेने की पुष्टि की है। क्षेत्र के किसान संघर्ष समिति के प्रधान सुरेंद्र आर्य के कहने पर पुलिस ने एसडीओ से नए मीटर लगाने की सिफारिश की है। अब सवाल है कि बिना मामला दर्ज किए चोर पकड़ में आएंंगे कैसे। आर्य ने बताया कि डीजीपी हरियाणा ने आदेश दिए थे कि हर शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच करे, लेकिन बिजली मीटर चोरी हुए पांच दिन हो गए पर केस दर्ज नहीं किया जा रहा है।

पनिहार में तीन मीटर चोरी
जिले के गांव पनिहार में बीते सप्ताह 3 घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर चोरी हो गए थे। सरपंच प्रतिनिधि राजकमल ने बताया कि सार्वजनिक स्थान से पानी की मोटर भी चोरी हुई है। पुलिस को क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

-







धीरणवास में बिजली मीटर चोरी के मामले में किसानों की ओर से बिजली निगम का कोई बिल बकाया नहीं है, ये लिखवाकर एसडीओ को मीटर लगाने के लिए लिखकर भेज दी है। समस्या का समाधान हो जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, एएसआई, चौकी इंचार्ज बालसमंद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें