फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2290 कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर

Thu, 30 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हिसार।
विज्ञापन
electricity - फोटो : Bureau
विज्ञापन
निजीकरण के खिलाफ हड़ताल में हिसार सर्कल के 2290 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पूरे सर्कल में 3372 कर्मचारी हैं, जिनमें 2224 नियमित कर्मचारी तथा 667 कच्चे कर्मचारी कार्यरत हैं। नियमित कर्मचारियों में से जहां 1973 कर्मचारी तथा कच्चे कर्मचारियों में 317 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों के दो दिन की हड़ताल पर चले जाने के कारण बिजली निगम ने सर्कल में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को सब-स्टेशनों पर पुलिस व्यवस्था के साथ लगाया है।
विज्ञापन


1242 नियमित कर्मचारी हड़ताल में शामिल
जिले के 1242 नियमित कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण 248 कच्चे  कर्मचारियों ने अतिरिक्त कर्मचारियों के साथ मिलकर बिजली व्यवस्था व कामकाज को संभाला। इनके साथ-साथ 25 पार्ट टाइम वर्कर भी हड़ताल के दौरान सब-स्टेशनों पर लगाए गए।

70 सब स्टेशनों की मेंटेनेंस गैंग संभाल रहे बिजली व्यवस्था
दो दिवसीय हड़ताल के दौरान 70 सब स्टेशनों पर बिजली निगम का अतिरिक्त स्टाफ तैनात है। सर्कल के सभी सब स्टेशनों पर पुलिस की निगरानी में एससीबीसी, जेई एसोसिएशन, भारतीय मजदूर संघ तथा एचसीएल संस्थाओं के तीन-तीन कर्मचारी हड़ताल के दौरान बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए लगाए गए है। वहीं इन कर्मचारियों के अलावा मेंटेनेंस के कार्य के लिए मेंटेनेंस गैंग भी बनाई गई है जिसमें सब-स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार दो से तीन कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


22 ऑफिसर हैड ऑफिस से लगाए गए
सर्कल में बिजली व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए 22 ऑफिसर मुख्य बिजली सदन से भेजे गए हैं। इन अधिकारियों को पुलिस के साथ-साथ विद्युत सदनों पर तैनात किया गया है। इनके साथ एसडीओ को भी विद्युत सदनों पर तैनात किया गया है।

अधिकारियों ने भी काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
बिजली कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के दौरान डीएचबीवीएन के अधिकारियों ने भी यूनियन कर्मचारियों का साथ देते हुए काले बिल्ले लगाकर रोष जताया। बुधवार को एसई, एसडीओ समेत तकरीबन सभी अधिकारी व कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर दफ्तर पहुंचे।

बिल ठीक करवाने संबंधी व अन्य कामकाज रहे ठप
बिजली कर्मचारियों के दो दिन हड़ताल पर जाने के कारण आम जनता को दो दिन तक बिजली संबंधी कार्य न हो पाने से काफी समस्या उठानी पड़ेगी। नियमित व कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण बिजली बिल ठीक करवाने संबंधी, नए कनेक्शन संबंधी व पुरानी बिजली शिकायतों को दूर करने, लोड बढ़ाने संबंधी व बिलिंग संबंधी सभी कामकाज बाधित रहें। इस दौरान बिजली कार्यालय में जहां आमतौर पर भीड़ रहती है, वहीं बुधवार को कर्मचारियों की सीटें खाली रहने से लोगों की आवाजाही भी नाममात्र ही रही।


दो दिवसीय हड़ताल के दौरान बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था भी लगाई गई है। हड़ताल के दौरान एहतियात के तौर पर निगरानी के लिए पुलिस बल भी तैनात है।
विज्ञापन

- डीएल हंसू, एई, डीएचबीवीएन, ऑपरेशन सर्कल, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें