फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मांगों के लिए सिविल कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर बिजली निगम के कर्मचारी गरजे

Sat, 24 May 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कर्मचारी महासंघ संबधित एचएसईबी वर्कस यूनियन ने विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को सिविल कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसकी अध्यक्षता विद्युत नगर यूनिट प्रधान सुरेश सरसाना व मंच संचालन यूनिट सचिव दिनेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सुरेश सरसाना ने कहा कि कार्यकारी अभियंता आए दिन कोई ना कोई तुगलगी फरमान जारी करता रहता है। लगातार नाजायज पत्राचार से कर्मचारियों को तंग करता रहता है। यूनिट सचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकारी अभियंता ने 22 मई को 3 बजे मीटिंग के लिए बुलाया था। मीटिंग में भी अड़ियल रवैया बरकरार रखा व पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार व आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके कारण सभी कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
जोनल ऑर्गेनाइजर विनोद सैनी ने कहा कि कार्यकारी अभियंता अपने रवैया बदल ले यूनियन इसे बर्दाश्त नहीं करेगी । यूनियन ने 26 मई को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र सैनी, सहसचिव सत्य नारायण, सुनील बैनीवाल, सब यूनिट सचिव अजमेर , एस्टेट ऑफिस प्रधान राजेंद्र घोड़ेला, टीएस सब यूनिट सचिव राजेश सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें