फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, सामान जला

Sat, 24 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार गंगवा गांव में आर्यनगर रोड पर हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग के बाद मौके जलकर सामान राख। 
विज्ञापन
हिसार। गांव गंगवा में आर्य नगर रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे आग लग गई। आसपास के लोगों ने अपने प्रयास पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग भड़क गई। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। दुकान मालिक पवन व सुनील ने कहा कि आग में लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

दुकान के मालिक पवन व सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न तीन बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। दुकान की दीवार को तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दुकान एक महीने पहले ही खोली है। आग लगने से दुकान में भी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें