हिसार। बिजली निगम ने बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले 20 दिनों में हिसार सर्कल में करीब 854 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं, 17,459 बकायेदारों से 11.64 करोड़ रुपये रिकवरी की जा चुकी है।
सर्वाधिक रिकवरी हिसार द्वितीय डिविजन कार्यालय ने की है, जिसमें उन्होंने 452 बिजली कनेक्शन काटे जबकि 8,740 बकायेदारों से 454.32 लाख की रिकवर की। निगम ने लक्ष्य रखा है कि फरवरी तक समस्त सब-डिविजन में बकायेदारों की संख्या शून्य करनी है।
कनेक्शन काटने व रिकवरी का ब्योरा
सब डिविजन - कनेक्शन काटे - बकायेदार - रिकवरी लाख में
सिटी हिसार - 1 - 691 - 66.14
सेक्टर 1 व 4 - 32 - 476 - 33.95
सिविल लाइन - 0 - 0 - 3170 - 131.32
मॉडल टाउन - 46 - 2063 - 109.33
सातरोड - 66- 2102 - 107.72
बरवाला - 35 - 552 - 33.71
आदमपुर - 22 - 2069 - 140.68
अग्रोहा - 101 - 1451 - 0.56
बालसमंद - 25 - 863 - 39.17
बाडोपट्टी - 133 - 1467 - 105.21
आजाद नगर - 70 - 236 - 27.27
सिटी हांसी - 39 - 307 - 101.76
सब अर्बन हांसी - 196 - 857 - 95.87
नारनौंद - 8 - 725 - 134.01
मुंढाल - 33 - 45 - 16.01
सिसाय - 27 - 307 - 10.83
उमरा - 20 - 78 - 11.01
कुल - 854 - 17459 - 1164.55
आने वाले समय में बकायेदारों से रिकवरी व बिजली कनेक्शन कटने की रफ्तार में तेजी लाई जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे लंबित बिल को त्वरित भर दें, अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - ओमबीर, एसई, हिसार सर्कल।