फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उमस के कारण 105 लाख यूनिट पहुंची बिजली की खपत, लो वोल्टेज, फाॅल्ट की रोजाना 300 से ज्यादा शिकायतें

Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में जुलाई माह में बारिश न होने के कारण बिजली की खपत में कमी नहीं आ रही। उमस के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में सिंचाई के लिए बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। 23 जुलाई को बिजली की खपत 105 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल इसी दिन 81 लाख यूनिट बिजली की मांग थी। बिजली की अधिक मांग के कारण कारण लगातार फॉल्ट आ रहे हैं। वहीं, जिले में जीवी कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा होने में पहले के मुकाबले करीब चार गुना समय लग रहा है। बता दें कि पिछले 10 दिनों में छह ट्रांसफार्मर जल चुके हैं।
विज्ञापन

हिसार जिले में सावन का महीना जोरदार बारिश का इंतजार कर रहा है। कम बारिश होने के कारण उमस का स्तर कम नहीं हो रहा। इसके चलते घरेलू क्षेत्र की बिजली की डिमांड में कोई कमी नहीं आ रही। रविवार को 105 लाख यूनिट की बिजली आपूर्ति की गई, जिसमें एग्रीकल्चर फीडरों को 13.82 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई। ग्रामीण घरेलू क्षेत्र में 35.94 लाख यूनिट आपूर्ति रही। शहरी एरिया के घरेलू उपभोक्ताओं को 35.09 लाख यूनिट बिजली दी गई। औद्योगिक फीडरों को 20.96 लाख यूनिट बिजली सप्लाई की गई।
बिजली की खपत अधिक होने के कारण शहरी एरिया के ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। बिजली की लाइन बार-बार ट्रिप हो रही हैं। शहर के सेक्टरों में सबसे अधिक शिकायतें आ रही हैं। सेक्टरों में लो वोल्टेज लाइट, ब्रेक डाउन, लाइट फ्लक्चुएशन की शिकायत सबसे अधिक आ रही हैं।अर्बन एस्टेट दो, सेक्टर 16, सेक्टर 15, सेक्टर 9-11, सेक्टर 14 हाउसिंग बोर्ड,अनाज मंडी, पड़ाव चौक सहित अन्य क्षेत्र में सबसे अधिक समस्याएं आईं।
विज्ञापन



दिनांक बिजली की आपूर्ति (लाख यूनिट में)
23 जुलाई 105.81
22 जुलाई 108.62
21 जुलाई 106.27
20 जुलाई 101.75
19 जुलाई 108.47
18 जुलाई 99.66
17 जुलाई -97.21
16 जुलाई -99.56
गर्मी में बत्ती गुल रहने से उपभोक्ता परेशान
गर्मी में बिजली कटों के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली निगम के पास रोजाना 250 से 300 शिकायतें आ रही हैं। इसमें लाइन ट्रिप होने, केबल ब्लास्ट होने, फ्यूज उड़ने, लो वोल्टेज, वोल्टेज में फ्लक्चुएशन की सबसे अधिक शिकायत हैं। पहले बिजली निगम को सामान्य तौर पर एक शिकायत को दूर करने में औसत 30 मिनट का समय लगता था। इस समय शिकायतों की संख्या अधिक होने और कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण शिकायत को हल करने में औसतन डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है।

उमस के चलते इस समय बिजली की मांग पीक पर है। इसके बिजली की शिकायतें भी अधिक आ रही हैं। हम अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। जीवी कंपनी ने दूसरे शहरों से 25 कर्मचारी हमें उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने नए कर्मी रखने के लिए भर्ती भी निकाली है। उम्मीद है कि इस सप्ताह समाधान हो जाएगा। शहर की जनता ने निगम का काफी सहयोग किया है। - सचिन कुंडू, एक्सईएन, डीएचबीवीएन, हिसार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें