फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जाट धर्मशाला सभा की कार्यकारिणी का चुनाव आठ मई को

Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जाट धर्मशाला सभा हिसार की कार्यकारिणी का चुनाव आठ मई को होगा। इस दौरान प्रधान, वरिष्ठ प्रधान, कनिष्ठ प्रधान, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा। इसे लेकर डॉ. सुरेंद्र सिंह गहलावत को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चुनाव के संबंध में 22 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 23 मार्च से सात अप्रैल तक मतदाता सूची पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी। 8 अप्रैल को आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। 9 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 मार्च को सुबह 9 से शाम 3 बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। 12 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और शाम 3 से 5 बजे तक चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे। आठ मई को सुबह नौ से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें