फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी खंड प्रथम के पंचायत समिति चेयरपर्सन का आज होगा चुनाव

Mon, 10 Mar 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। खंड प्रथम के पंचायत समिति की चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के पद के लिए सोमवार को सुबह 11 बजे खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में चुनाव होगा। चुनाव से पहले वार्ड 18 की पंचायत समिति की सदस्य शीला का सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुने जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बैठक का कोरम पूरा करने के लिए समिति के 20 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

समिति के चेयरपर्सन के लिए पद महिला आरक्षित है। दो महीने पहले पंचायत समिति की चेयरपर्सन नीलम महला के खिलाफ 29 में से 26 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पास किया था। उसके बाद अब 10 मार्च को चुनाव होने जा रहा है। चुनाव में सर्वसम्मति से चेयरपर्सन चुने जाने के आसार हैं। इसके लिए अधिकतर सदस्य वार्ड 18 की सदस्य शीला देवी के नाम पर सहमत भी हैं। विधायक विनोद भयाना भी अपनी सहमति जता चुके हैं। सर्वसम्मति बनेगी या नहीं यह सोमवार को ही पता लगेगा।
चेयरपर्सन के लिए यह चुनाव ढाई वर्ष में दूसरी बार होगा। पहले चुनाव में 26 दिसंबर 2022 को नीलम महला चेयरपर्सन निर्वाचित हुई थी। चुनाव में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी शीला देवी को 7 वोटों के अंतर से पराजित किया था। वहीं बीते महीने समिति के वाइस चेयरमैन कुलदीप ने भी अपना इस्तीफा सौंपा था। समिति के 29 सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें