फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से की थी वृद्धा की हत्या: हिसार में मुठभेड़ के बाद दबोचे गए दोनों आरोपी, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 16 Oct 2026 10:50 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला संतोष गिरधर (74) की मौत के मामले में सीआईए-वन टीम ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी की पहचान राजस्थान के राजगढ़ निवासी भावेश (23) और जयेश (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला संतोष गिरधर (74) की मौत के मामले में सीआईए-वन टीम ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी की पहचान राजस्थान के राजगढ़ निवासी भावेश (23) और जयेश (20) के रूप में हुई। आरोपियों ने सीआईए-वन टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी भावेश के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। दूसरा आरोपी बाइक से गिरकर चोटिल हो गया। उसका पैर टूट गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां दोनों का इलाज जारी है। उनके ठीक होने पर पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि मुख्य साजिशकर्ता गौरव उर्फ सोनू को भी पकड़ने के लिए जानकारी ली जा सके। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने लूट के इरादे से महिला की हत्या की थी।

विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी संतोष देवी गिरधर की 6 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। 8 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थतियों में उनका घर में ही फर्श पर पड़ा हुआ शव मिला था। वीरवार को घटनास्थल पर पहुंचीं फोरेसिंक टीम का दावा था कि महिला की मौत दो दिन पहले हुई थी। उनके शरीर पर लगी चोटें भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थीं। बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गर्दन की हड्डी टूटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। बुजुर्ग महिला के पति और दो बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अकेली घर पर रहती थी।

गुप्त सूचना मिलते ही सीआईए ने किया पीछा
डीएसपी कमलजीत सिंह ने बताया कि सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर रायपुर रोड फाटक की ओर आए हुए हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। टीम ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा। मगर भावेश ने पुलिस पर ही गोली चला दी। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। इसके बाद सीआईए टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो आरोपी भावेश के पैर में गोली लगी। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे जयेश का पैर टूट गया। दोनों घायलों को सीआईए कर्मचारियों ने कंधों पर उठाकर गाड़ी में डाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वारदात के बाद दक्षिण भारत चले गए थे आरोपी
इस वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें एक युवक बुजुर्ग महिला के घर में आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद फुटेज में तीन युवक नजर आए। वे दो घंटे बाद बैग लेकर बाहर निकले। इस आधार पर पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर में किराए पर रहने वाले युवक समेत तीन युवकों को आरोपी माना। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर ट्रेस किए तो दक्षिण भारत की लोकेशन मिली। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

गौरव उर्फ सोनू के जानकार हैं भावेश और जयेश
सूत्रों की मानें तो बुजुर्ग महिला के घर में गौरव उर्फ सोनू किराए पर रहता था। वह चाय बनाने का काम करता था। बुजुर्ग महिला अपने घर को वृद्धाश्रम बनाना चाहती थी। इसलिए उन्होंने गौरव से घर खाली करवा लिया था। गौरव पड़ोस में ही रहने लगा था। गौरव भी राजगढ़ का रहने वाला है। गौरव ने ही भावेश और जयेश को राजगढ़ से हिसार बुलाया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी भावेश पर पहले से चोरी, लूट आदि जघन्य अपराध के चार मुकदमें दर्ज हैं।

दोनों आरोपियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनके ठीक होने के बाद इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। - कमलजीत सिंह, डीएसपी हेड क्वार्टर, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें