फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: हिसार के व्यापारी आनंद गोयल से व्हाट्सएप कॉल पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी, बजरंग दास गर्ग बोले...

Fri, 16 Oct 2026 11:11 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल के पास बीती रात करीब 10 बजे विदेशी या अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक प्रमुख व्यापारी से पांच करोड़ रुपये की भारी-भरकम रंगदारी मांगी है। पीड़ित व्यापारी आनंद गोयल, हरियाणा प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के रिश्तेदार हैं। इस वारदात के सामने आने के बाद शहर के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है।  

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अर्बन एस्टेट निवासी व्यापारी आनंद गोयल के पास बीती रात करीब 10 बजे विदेशी या अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। इतना ही नहीं, रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की सीधी चेतावनी दी गई है।  

अचानक मिली इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार और कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें