फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कीटनाशक के प्रभाव में आए बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत, 60 हजार रुपये बिल थमाया तो परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कीटनाशक के प्रभाव में आए एक बुजुर्ग की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा 60 हजार रुपये का बिल थमाए जाने पर परिजनों ने शनिवार को हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उनसे पहले ही 60 हजार रुपये लिए जा चुके हैं और अब दोबारा भुगतान मांगा जा रहा है। उन्होंने शव नहीं देने का भी आरोप लगाया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जींद के धमतान साहिब निवासी तथा वर्तमान में मिर्जापुर रोड स्थित न्यू ज्योति कॉलोनी में रह रहे गुलाब ने बताया कि उनके 70 वर्षीय पिता दलबीर 2 जुलाई को मिर्जापुर क्षेत्र में खेतों की ओर गए थे जहां वे कीटनाशक के प्रभाव में आ गए। परिजन पहले उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें जिंदल चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुलाब के अनुसार उपचार के दौरान शनिवार को दलबीर की मौत हो गई। जब परिजन शव ले जाने लगे तो अस्पताल प्रबंधन ने 60 हजार रुपये के बिल का भुगतान करने को कहा। इसे लेकर विवाद हो गया और परिजनों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सदर थाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें