फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आर्यनगर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव आर्यनगर में रविवार शाम करीब 4 बजे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 76 वर्षीय फूलसिंह की मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गांव आर्यनगर निवासी फूलसिंह बाइक पर सब्जी लेकर जा रहा था। इसी दौरान बालसमंद की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर गिर गई और ट्रक के टायर बुजुर्ग को रौंदते हुए गुजर गए। सूचना मिलने पर एसआई दलेर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें