फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बड़े भाई ने सीजेआई को दिया न्योता, बोले-गांव आने पर सीजेआई को खिलाएंगे बाजरे की रोटी-सरसों का साग और टिंडी का घी

विज्ञापन
गांव पेटवाड़ में अपने भाई ऋ​षिकांत व भाभी के साथ सीजेआई सूर्यकांत । स्रोत परिवारजन
विज्ञापन
हिसार। देश के 53वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) के रूप में जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार काे शपथ ली। इस दाैरान नई दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे उनके बड़े भाई ऋषिकांत ने उन्हें सर्दियों की छुट्टियों में गांव आने का न्योता दिया। इस पर सूर्यकांत ने कहा कि वे जल्द ही गांव आएंगे।
विज्ञापन

ऋषिकांत ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि जब जस्टिस सूर्यकांत गांव आएंगे तो उन्हें बाजरे की रोटी, सरसों का साग, कढ़ी, पालक की सब्जी और टिंडी का घी खिलाएंगे। सूर्यकांत को देसी खाना बहुत पसंद है, इसलिए हम रोजाना घर में बनने वाला भोजन ही बनाएंगे। हम तीनों भाई पूरे परिवार के साथ रविवार को दिल्ली चले गए थे। शपथ ग्रहण के बाद छोटे भाई से थोड़ी देर ही बातचीत हो सकी, लेकिन हमने कहा कि छुट्टियों में गांव जरूर आएं और एक दिन रुकें। इस पर उन्होंने जल्द ही आने का कार्यक्रम तय करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण का अवसर उनके लिए बेहद भावुकता भरा था। छोटे भाई को देश की सबसे बड़ी अदालत में सर्वोच्च न्यायाधीश की कुर्सी पर देख कर मैं बहुत खुश और भावुक हो गया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें