फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर: तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश और ओले भी गिरे, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Wed, 14 May 2025 08:39 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में विक्षोभ का असर 15 मई तक रहेगा। इसके बाद 17 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिससे सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन
हरियाणा में तेज बारिश (सांकेतिक) - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मंगलवार को भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। साथ ही एक-दो जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश में 15 मई तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इस विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, पलवल, नूंह, फरीदाबाद व गुरुग्राम में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा व अंधड़ के साथ हल्की बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की गईं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 38.0 से 41.0 डिग्री और न्यूनतम 23.0 से 26.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
इस विक्षोभ का असर 15 मई तक रहेगा। इसके बाद 17 मई को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिससे सिर्फ तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मई को सक्रिय होगा, जिसके असर से 22 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी हुई बारिश
हिसार-10.7 एमएम
रोहतक-2.0 एमएम
चरखी दादरी-5.5 एमएम
गुरुग्राम-0.5 एमएम
जींद-4.0 एमएम
सोनीपत-0.5 एमएम
नूंह-0.2 एमएम
सिरसा-0.5 एमएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें