फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले तूफान में तबाह हुआ मिर्चपुर पीड़ितों का कैंप

Sat, 28 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
दो दिन पहले तूफान में तबाह हुआ मिर्चपुर पीड़ितों का कैंप - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियाणा के मिर्चपुर कांड के पीडत़रों को दो दिन पहले आए तूफान ने मुश्किल में डाल दिया है। उत्पीड़न की घटना के बाद से कैंप बनाकर रह रहे पीडत़रों का कैंप तूफान के कारण पूरी तरह तबाह हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए शुक्र्तवार को मिर्चपुर कांड के पीडत़रों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपने पुनर्वास संबंधी याचिका दायर हरियाणा सरकार से मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जस्टिस एसएस सारों और जस्टिस गुरमीत राम की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।

उल्लेखनीय है कि हिसार के मिर्चपुर कांड को बारे में जसवंत सिंह व अन्य की सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिका को पिछले साल अगस्त माह के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को अपनी बात पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रखने की बात कहते हुए ट्रांसफर कर दिया था। याचिका में आरोप लगाया गया था कि हरियाणा सरकार पुनर्वास के मामले पर ध्यान नहीं दे रही जबकि मिर्चपुर कांड को पांच साल बीत चुके हैं और पीडत़र दलित परिवार आज भी अपने घरों से दूर टेंट में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


याचिका में ?आगे कहा गया था कि पीडत़र परिवारों के सामने रोजी-रोटी की ही समस्या नहीं बल्कि उनके बच्चों का स्कूल भी छूट गया है। इस याचिका पर फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई चल ही रही है कि दो दिन पहले हरियाणा में आए तूफान ने पीडत़रों के टेंट भी उड़ा दिए हैं। शुक्र्तवार को दायर अर्जी में कहा गया कि पीडत़र पहले ही समस्याओं से जुझ रहे थे और खराब मौसम ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने उनकी मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें