फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा केवल जानकारी नहीं देती यह बनाती है जिम्मेदार नागरिक : डॉ. कमलेश दूहन

विज्ञापन
उगालन कॉलेज की छात्रों को डिग्री या वितरित करती मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश दूहन व अन्य।
विज्ञापन
बास। राजकीय कन्या महाविद्यालय उगालन में शुक्रवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सत्र 2018-21, 2019-22, 2020-23 और 2021-24 की बीए की 214 और बीकॉम की 27 डिग्रियां वितरित की जानी थीं। इनमें से बीए की 83 और बीकॉम की 10 छात्राएं ही डिग्री लेने पहुंचीं। कार्यक्रम में नलवा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमलेश दूहन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्नातक की उपाधि पाने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल जानकारी नहीं देती, यह जिम्मेदार नागरिक भी बनाती है।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोहन सिंह और स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। प्राचार्य डॉ. सोहन सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से व्यक्तित्व का विकास होता है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रजनीश बहल और डॉ. रणवीर कौशल भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

मंच संचालन सहायक प्राध्यापक अरुण कुमार ने किया। सहायक प्राध्यापक संदीप कुमार ने सभी मेहमानों और छात्राओं का आभार जताया। एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग दिया। इस अवसर पर प्राध्यापिका रचना, रवींद्र कुमार, रूप सिंह, हेमंत कुमार, राहुल, सुरेंद्र, बाला कुमारी और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें