फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निर्माणाधीन सूर्यनगर अंडरपास में गिरा मिट्टी का तोंदा, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, पेयजल लाइन टूटी

विज्ञापन
सूर्यनगर अंडरपास में गिरा मिट्टी का तोंदा। 
विज्ञापन
हिसार। सूर्य नगर अंडरपास के निर्माण के दौरान शुक्रवार दोपहर को अचानक मिट्टी का तोंदा आ गिरा। इस हादसे में मौके पर काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। हालांकि यहां से गुजर रही पेयजल लाइन टूट गई, जिससे अंडरपास में जलभराव हो गया। जलभराव होने से निर्माण कार्य रुक गया। शाम तक पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन

बता दें कि सूर्य नगर में हिसार-रेवाड़ी रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास की वॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल वॉल के लिए लेंटर डाला जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को अचानक ही एक मिट्टी का तोंदा नीचे आकर गिरा। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मौके पर ही श्रमिक काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इसी के साथ ही वहां से गुजर रही पानी की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अंडरपास में पानी भर गया। एजेंसी पहले से ही अंडरपास में भरे पानी को मोटर लगाकर निकाल रही थी कि लाइन टूटने से और पानी भरने से उसकी मुसीबत बढ़ गई। इस कारण से वॉल का निर्माण कार्य भी बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें