फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई के अंत या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में रोडवेज में पहुंचेंगी ई-टिकटिंग मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रोडवेज हिसार डिपो में जुलाई के अंत या अगस्त माह के पहले सप्ताह तक ई-टिकटिंग मशीनें पहुंच जाएंगी। मशीनें पहुंचने से समय की बचत होगी, वहीं टिकट का फर्जीवाड़ा भी रुकेगा। ई-टिकटिंग मशीनों के बारे में कर्मचारियों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। कुछ दिन पहले हिसार से कर्मचारियों को मुख्यालय बुलाया गया था, जहां उन्हें ई-टिकटिंग मशीनों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बता दें, कि हिसार और हांसी सब डिपो में कुल 225 बसें हैं। इनमें से 175 बसें सड़कों पर दौड़ती हैं। ऐसे में इन बसों में ड्यूटी देने वाले सभी परिचालकों को ई-टिकटिंग मशीनें दी जाएगी।
बस स्टैंड से बाईपास तक दोबारा होगा सर्वे
बस अड्डे के पिछले गेट से बाईपास बसें निकाली जा रही हैं। मगर धीरे-धीरे बाईपास जाने वाली बसों की संख्या कम होती जा रही है। फिलहाल पिछले गेट से 70 बसें बाईपास निकाली जा रही हैं। इनमें अधिकतर बालसमंद, भादरा, आदमपुर जाने वाली बसें ही शामिल हैं। अब रोडवेज की ओर से दोबारा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में ही पता चलेगा कि बाईपास तक कितने किलोमीटर की दूरी अतिरिक्त बढ़ रही है। उसके बाद रोडवेज की ओर से किराया बढ़ाया जाएगा। कितना किराया बढ़ेगा, सर्वे करने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर ई-टिकटिंग मशीनों को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जुलाई के अंत तक या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में हमे ई-टिकटिंग मशीनें मिल जाएगी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें