फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के डर से अलमारी से निकाल बेड में रखे गहने, वहां से भी ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
बालसमंद। गांव गावड़ में बुधवार रात भाजपा के आर्य नगर मंडल सचिव के घर से 8 तोला सोना चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल सचिव सुमित ने बताया कि दो दिन पहले ही चोरी के डर से अलमारी में रखे सोने के गहने बेड के बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे थे। लगातार चोरी की वारदात होने से ग्रामीणों में रोष है वहीं पुलिस के हाथ खाली हैं। बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ ने बताया कि पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 5 जून को चोरों ने चार घरों में ताले तोड़ कर 40 तोले सोना व करीब साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। इसके बाद 6 जून को गांव गोरछी में एक मकान में गहने व नकदी चोरी हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें