फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हुई बूंदाबांदी

Wed, 18 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार दिल्ली रोड पर भरा बरसात का पानी। 
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आज रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश के जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 से 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 से 27.8 डिग्री के बीच रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से 19 से 23 जून के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज की जांएगी। इसके बाद हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की एंट्री होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें