फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी खरीद की सूचना नहीं मिलने से मंडी में घटी चने की आवक

Mon, 11 May 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में इस बार चने की आवक लगातार कम हो रही है। किसानों को सरकारी खरीद की समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में किसान अपना चना पहले ही खुले बाजार में कम दाम पर बेच चुके हैं। फिलहाल 15 मई तक चने की सरकारी खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन

हिसार मंडी में अब तक करीब 800 क्विंटल चने की सरकारी खरीद हो चुकी है जबकि जिलेभर की मंडियों में लगभग 11 हजार क्विंटल चने की आवक दर्ज की गई है। गेहूं की आवक लगभग समाप्त होने के बाद अब मंडियों में चने की आवक का इंतजार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले में इस बार चने का उत्पादन भी कम रहा। वहीं सरकारी खरीद शुरू होने से पहले किसानों ने मजबूरी में खुले बाजार में कम कीमत पर चना बेच दिया। दो दिन पहले सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद अधिकतर किसानों को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी, जिसके कारण वे मंडी तक चना लेकर नहीं पहुंच पाए। किसानों को चना बेचने के लिए केवल एक सप्ताह का समय मिला है। इसमें भी रविवार को अवकाश रहने से खरीद कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

किसानों को नहीं मिली समय पर सूचना : दिलबाग सिंह
भाकियू नेता दिलबाग सिंह ने कहा कि किसानों को अब तक चने की सरकारी खरीद की स्पष्ट सूचना नहीं मिल पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान मंडी में चना लेकर पहुंचे तब खरीद बंद थी। सरकार ने खरीद कब शुरू की और कब तक चलेगी इसकी जानकारी किसानों तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया और नुकसान की भरपाई भी नहीं की जा रही।
खरीद देरी से शुरू होने के कारण कम पहुंच रहे किसान : अशोक कुमार
अनाज मंडी हिसार के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बताया कि इस बार चने की सरकारी खरीद देरी से शुरू हुई है इसलिए मंडियों में किसानों की संख्या कम है। उन्होंने कहा कि सरकारी खरीद प्रक्रिया अभी जारी है और जिले की मंडियों में अब तक करीब 11 हजार क्विंटल चने की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें