फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बादलवाही व उत्तरी हवाओं के चलने से दिन का तापमान 5 डिग्री तक गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल व उत्तरी हवाओं के चलने वीरवार को दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार को दिन के तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को कई जिलों में बादल छाए रहे। इस दौरान बीच-बीच में उत्तरी हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट आई। वीरवार रात तक यह विक्षोभ प्रदेश से आगे निकल चुका है। शुक्रवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। चूंकि विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है तो यह हवाएं ठंडी होगी जिससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके अलावा 3 नवम्बर को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में नवम्बर के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

-
ये रहा दिन का तापमान
अंबाला-32.3
हिसार-31.3
करनाल-30.6
नारनौल-27.2
रोहतक-28.5
फरीदाबाद-25.9
गुरुग्राम-26.0
जींद-30.4
कुरुक्षेत्र-29.8
नूंह-25.0
पलवल-25.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें