फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएसपी ने ग्रामीणों को किया नशे, ट्रैफिक नियमों व साइबर क्राइम के बारे में जागरूक

विज्ञापन
ग्रामीणों को नशे, साईबर व ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करते डीएसपी
विज्ञापन
बास। ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी नारनौंद राज सिंह ने गांव सोरखी, बड़छप्पर व पुट्ठी का दौरा कर ग्रामीणों को नशे, साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। डीएसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में पूछा और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि यदि हम सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमें ट्रैफिक नियमों की पालना भी करनी होगी। हम सब यातायात नियमों की पालना करते हुए खुद को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। एप और बैंकिंग सिस्टम में सेंधमारी के साथ नागरिकों को भिन्न भिन्न प्रकार के लालच देकर कर साइबर अपराधी धोखाधड़ी कर रहे है। इस तरह नागरिकों को ठगी से बचाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल तैयार किया है, जिसका एक हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया है। इस पर नागरिक साइबर क्राइम से संबंधित अपनी शिकायत दे सकते हैं।
नशा समाज को कर रहा है खोखला
उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। हम सभी की ये नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सब नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी नागरिक को नशा तस्करी के बारे ने सूचना मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल में सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें