फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ज्वेलर्स और पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों के साथ डीएसपी ने की बैठक, सुरक्षा का दिया भरोसा

विज्ञापन
सोनी समाज के लोगों के साथ बैठक करते डीएसपी राज सिंह।
विज्ञापन
नारनौंद। शीतकालीन मौसम में सुनार समाज ज्वेलर्स के हितों व सुरक्षा को लेकर उप-पुलिस अधीक्षक राजसिंह की अध्यक्षता में सोनी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक हुई। इस बैठक में डीएसपी ने विशेष रूप से धुंध के मौसम में स्वर्णकार ज्वेलर्स की सुरक्षा के प्रति जागरूकता व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इससे पहले पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों की भी डीएसपी राजसिंह ने बैठक ली और सुरक्षा के प्रति स्वयं सचेत रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी राजसिंह ने कहा कि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना प्रत्येक व्यक्ति ज्वेलर्स व पेट्रोल पंप संचालक का अपना नैतिक कर्तव्य भी है। पुलिस प्रशासन सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि धुंध व शीतकालीन मौसम में चोरी व लूटपाट एवं अन्य वारदात की आशंका रहती है। उन्होंने ज्वेलर्स व पेट्रोल पंप प्रतिनिधियों से अपील की वे सुरक्षा के दृष्टिगत आधुनिक अच्छे हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए और सुरक्षाकर्मी भी रखें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार सोनी, वरिष्ठ उप-प्रधान राजेंद्र, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, मुख्य सलाहकार सुरेश उर्फ पप्पू सोनी, पैक्स नारनौंद चेयरमैन राजबीर उर्फ भीरा सोनी, अनिल राजथल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें