फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाला कारीगर 71 ग्राम सोना लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कटला रामलीला के पास एक ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाला कारीगर नीलकमल 71 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। संचालक निर्मल ने इस बारे में शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर नीलकमल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शिकायत में कटला रामलीला में रहने वाले निर्मल ने बताया कि मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

15 दिन पहले पश्चिम बंगाल के ही रहने वाले नीलकमल को कारीगर रखा था। 6 नवंबर को कर्ण सिंह ने 47.480 ग्राम कच्चा सोना और अजय नेे 38.600 ग्राम कच्चा सोना जेवरात बनाने के लिए दिया था। उसके बाद कारीगर नीलकमल को 71 ग्राम सोना जेवरात बनाने के लिए दिया। कच्चे सोना से गले का हार, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, कानों के टॉपस आदि बनाने थे। 8 नवंबर की शाम साढ़े चार बजे किसी काम से दुकान से बाहर गया था। 15 मिनट के बाद जब वापस आया तो कारीगर नीलकमल दुकान पर नहीं था। दूसरे कारीगर सुरेश से उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि नीलकमल शौचालय में जाने की बात कह कर गया है। काफी देर तक वह नहीं आया तो सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वह दिए गए सोने को जेब में डालते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें