फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशा तस्करी का भंडाफोड़, सीआईए से बचने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा युवक, पीएम व सीएम के पोस्टर पर कालिख पोतने का भी आरोप

Sat, 28 Mar 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए टीम ने शुक्रवार रात सेक्टर-19 के एक फ्लैट में छापा मारकर नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के डर से एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लेकर उसके पास से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए सिरसा को सूचना मिली कि सेक्टर-19 निवासी कृष्णा देवी अपने फ्लैट से हेरोइन बेचने का काम करती है। एएसआई संदीप के नेतृत्व में टीम ने फ्लैट पर दबिश दी तो वहां कृष्णा देवी के साथ एक युवक था जो पुलिस को देखते ही भागने लगा और घबराहट में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस ने सेक्टर-20 निवासी शिवराज को पकड़ लिया। शिवराज जिला युवा कांग्रेस का पूर्व कार्यकर्ता रह चुका है। आरोप है कि 20 नवंबर 2025 को सिरसा भाजपा कार्यालय में पीएम और सीएम के पोस्टरों पर कालिख पोती थी। इस पर सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
पुलिस ने घायल शिवराज को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कृष्णा देवी से 2.40 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि दाेनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घायल शिवराज की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें